Breaking News

विजय थलापति के शपथग्रहण में दो बार गाया गया वंदेमातरम

खास खबर            May 10, 2026


मल्हार मीडिया डेस्क।

जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

विजय के शपथ ग्रहण के दौरान दो बार वंदे मातरम् गाया गया, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग विजय की तारीफ कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यह नया तमिलनाडु है। विजय के शपथ ग्रहण की शुरुआत और समापन में पूरा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गाया गया। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक शख्स ने शपथ ग्रहण के दौरान वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- जननेता विजय थलपति। विजय थलपति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक अन्य ने लिखा है, वंदे मातरम् तमिलनाडु।

 एक शख्स ने लिखा है- जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत और समापन वंदे मातरम् के पूरे गायन के साथ हुआ! इसे सुनना बहुत ही सुखद था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महेश नाम के शख्स लिखा है- वंदे मातरम् का पूरा संस्करण सुनकर बहुत अच्छा लगा।

 एक्स पर एम नियास अहमद मे लिखा है- शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले वंदे मातरम् गाया गया, जिसके बाद जन गण मन और तमिल थाई वाज़्थु' गाया गया, जो तमिलनाडु के लिए एक नई बात है।

 वंदे मातरम् पर सीपीआई ने जताई आपत्ति

वहीं, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में 'वंदे मातरम्' के बाद 'तमिल थाई वाझथु' बजाए जाने पर सीपीआई ने आपत्ति जताई। सीपीआई ने कहा कि राज्य के नागरिकों के लिए तमिल सबसे पहले है। सीपीआई ने कहा कि राज्य गान तमिल थाई वाझथु को वंदे मातरम् के बाद बजाया जाना इसका अपमान है।

विजय की पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?

विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु की 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए उन्हें 118 विधायकों की जरूरत थी। ऐसे में टीवीके को कांग्रेस (5 सीटें), सीपीआई (2 सीटें), सीपीआई-एम (2 सीटें), वीसीके (2 सीटें) और आईयूएमएल (2 सीटें) का समर्थन हासिल हुआ।

 



इस खबर को शेयर करें


Comments