मल्हार मीडिया भोपाल।
तूलिका सामाजिक कला एवं शैक्षणिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश स्तर की 30 NGO से लगभग 70 पदाधिकारी एवं सदस्य को सम्मानित कर U-NGO का गठन करने का प्रस्ताव रखा जाएगा एवं प्रदेश स्तर की सभी NGO को इसमें आमंत्रित कर अगले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी।
इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत संगीत का एवं पारिवारिक कार्यक्रम तूलिका मिसेज एमपी 26 आयोजन किया जा रहा है जिसमें मां-बेटी, सास-बहू, नंद भाभी, देवरानी जेठानी, बेस्ट कपल, परफेक्ट कपल को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की आयोजक तूलिका संस्था की अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्री मैरिज काउंसलिंग के तहत तूलिका मिसेज एमपी कार्यक्रम अयोजित किया जाता है जो प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रहता है और इसमे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न समुदाय की महिलाएं शामिल होती हैं।
यह कार्यक्रम दो कैटेगरी में होता है 18 से 40 वर्ष एवं 41 से 65 वर्ष तक की महिलाएं इसमें शामिल होती हैं जिन्हें सम्मानित किया जाता है।
जबलपुर से वी-शाइन फाऊंडेश की संचालिका डॉ. वैशाली धारिया, इंदौर से नींव एक सार्थक पहल की संचालिका डॉ, मनीषा भटनागर, इंदौर से सखी संकल्प की संचालिका स्वप्ना तिवारी, संवेदना एजुकेशन एवं सोशल वेल्फेयर सोसायटी भोपाल की संचालिका वीनू अग्रवाल, शुक्ति एन.जी.ओ. की संचालिका रितु रोहतगी भोपाल, विदिशा से भारती चौहान, ब्यूटीपार्लर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सरिता श्रीवास्तव, श्रुतिक्ति सागर की फाऊंडर डॉ. कविता शुक्ला अपने पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ शामिल हो रही हैं।
Comments