Breaking News

भोपाल के राम की गवाही पर टिकी है अजय देवगन की गिरफ्तारी

पेज-थ्री            Oct 22, 2026


संदीप यादव।

जी हाँ, अजय देवगन को जेल हो जाएगी या नहीं ये निर्भर करेगा भोपाल के रामचंद्र सिंह की गवाही पर, देखना दिलचस्प होगा की रामचंद्र अजय देवगन को बचा लेंगे या सच बोलकर फंसा देंगे। कठघरे में खड़े राम पर कोर्ट में बैठे सभी लोगों समेत अजय देवगन, तब्बू, पुलिस टीम सभी की नज़रें टिकी हुई है, इधर परत दर घटनाक्रम सामने आ रहा है और उधर दर्शकों की धड़कनें बढ़ रही है कि फ़ैसला किसके पक्ष में जायेगा , लेकिन कुछ जी देर में हम देखते हैं कि रामचंद्र सिंह ने अजय देवगन और उनके परिवार को बचा लिया है।

हम बात कर कर रहे हैं फ़िल्म दृश्यम-३ की। इस फ़िल्म में अजय देवगन (विजय) पर आरोप है कि उसने एक लड़के की हत्या की है!  इस पूरे घटना क्रम में उसकी मदद ईसाई कब्रिस्तान में काम करने वाले कर्मचारी सेवियो डिसूज़ा ने की है!

अब उसी सेवियो को अदालत में लाया गया है सब सच बताने के लिए , जिस समय ये दृश्य सिनेमा हॉल में चल रहा होता है उस समय दर्शकों की उत्सुकता बढ़ जाती है कि अब क्या होगा?  अदालत का पूरा फैसला सेवियो की गवाही पर  आकर टिक जाता है।

सैबियो का किरदार पद्मश्री व पद्मभूषण से सम्मानित हबीब तनवीर द्वारा स्थापित नया थिएटर के कलाकार रामचंद्र सिंह ने निभाया है। इतने बड़े फ़िल्मी कलाकारों के बीच भोपाल थिएटर के इस एक्टर के काम को खूब सराहना मिल रही है, ये भोपाल के रंगमंच व हिंदी रंगमंच के लिए बहुत ख़ुशी की बात है। 

सैबियो के चरित्र में जो ठहराव है जो असमंजस है ,अपने काम की ईमानदारी व ज़िम्मेदारी के प्रति जो एहसास है वो उस चरित्र को कई लेयर देता है।

 

सैबियो ज़्यादा बोलता नहीं कम शब्दों से काम चलाता है लेकिन उसके चेहरे का भाव उसकी बेचैनी और सबसे ज़्यादा उसकी आँखें बोलती है।

आँखें तो उसकी ऐसी बोलती हैं जैसे कितना तूफ़ान कितनी उथलपुथल उसके मन मस्तिष्क में चल रही है।

अमूमन बड़ी स्टार कास्ट वाली फ़िल्मों में दर्शकों का और पत्रकारों का सभी का ध्यान मुख्यरूप से उन्हीं पर फोकस रहता है लेकिन दृश्यम-३ में आप सैबियो का किरदार निभाने वाले अभिनेता रामचंद्र सिंह जी से नज़र नहीं हटा सकते हैं, वो आपका ध्यान खींच ही लेंगे।

उनके अभिनय में उनकी अभिनय के प्रति वर्षों की साधना , स्पीच वर्क व पैटर्न, ठहराव ,गहराई और आँखों की भाषा का परिचय मिलता है।

बॉलीवुड के लिए ये बहुत सुखद ख़बर है की बॉलीवुड को रंगमंच से निकला अभिनय का एक और बड़ा साधक मिल गया है, अब बॉलीवुड उनका सही सार्थक सदुपयोग करे।

बताते चलें कि रामचंद्र सिंह वर्तमान में नया थिएटर के डायरेक्टर हैं व भोपाल मध्यप्रदेश में रहते हुए थिएटर कर रहे हैं।

फ़िल्म दृश्यम-३ , २ अक्तूबर को सिनेमाहाल में रिलीज़ हो चुकी है । 

मुख्यरूप से अजय देवगन,तब्बू, रजत कपूर, जयदीप अहलावत द्वारा अभिनीत इस फ़िल्म में नया थिएटर भोपाल के रामचंद्र सिंह ज़ोरदार तरीक़े से अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराते हैं ।

पैनोरमा स्टूडियो के बैनर से बनी इस फ़िल्म का लेखन आमिल कियान ख़ान व निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। अगर आप सस्पेंस थ्रिलर सिनेमा देखने के शौक़ीन हैं तो ये फ़िल्म आप सिने प्रेमियों को ज़रूरी देखनी चाहिए ।

पत्रकार, लेखक व अभिनेता

 



इस खबर को शेयर करें


Comments