मल्हार मीडिया डेस्क।
18 मार्च को रियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत पर भारतीय दूतावास ने अपनी संवेदना प्रकट की हैं।
दूतावास मृतक के परिवार और स्थानीय अधकारियों के संपर्क में है, जिससे कि इस मामले में हर संभव मदद की जा सके।
भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 18 मार्च को हुई हालिया घटनाओं के चलते रियाद में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दूतावास मृतक के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद के लिए प्रतिबिद्ध हैं।
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव असीम महाजन ने कहा कि कल देर रात, हमें रियाद में हुए एक हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत के बारे में जानकारी मिली। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। रियाद में हमारा मिशन परिवार के संपर्क में है और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विभिन्न घटनाओं में 6 भारतीयों नागरिकों की मौत
उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से, विभिन्न घटनाओं में 6 भारतीयों नागरिकों की जान चली गई है और एक लापता है। सऊदी अरब, ओमान, ईराक और UAE में हमारे मिशन लापता भारतीय नागरिकों के संबंध में और मृतक भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं।
15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया
विदेश मंत्रालय ने बताया कि MT Safesea Vishnu के 15 भारतीय क्रू सदस्य, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया था, कल इराक से रवाना हो गए थे और आज सऊदी अरब से भारत लौटने की उम्मीद है। बचाए गए 24 भारतीय नाविक, जिनमें एमवी एमकेवी वियोम पर सवार 16 और स्काईलाइट पर सवार 8 नाविक शामिल हैं, जो पहले ही ओमान से भारत पहुंच चुके हैं।
Comments